छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बस्तर पण्डुम के आयोजन में होंगे शामिल
रायपुर। Bastar Pandum: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। जहां बस्तर के सांस्कृतिक महोत्सव बस्तर पण्डुम के भव्य आयोजन में शामिल होंगे। 7 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बस्तर पण्डुम का उद्घाटन करेंगी। वहीं इसका समापन 9 फरवरी को होगा, जिसके समापन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।
बता दें कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 8 फरवरी को बस्तर में नक्सलवाद पर उच्चस्तरीय बैठक लेंगे। बैठक में नक्सलवाद के समूल खात्मे को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही डीजी कॉन्फ्रेंस के दौरान तैयार किए गए रोडमैप की भी समीक्षा की जाएगी।
Bastar Pandum: बस्तर पंडुम के तहत आयोजित 12 अलग-अलग विधाओं के विजेता दल और कलाकार हिस्सा लेंगे। बस्तर पंडुम 2026 को तीन चरण जनपद, जिला और संभाग स्तर पर किया जा रहा है।




