Today School Closed : भारी बारिश ने मचाई तबाही, बंद किए गए सभी स्कूल और कॉलेज, बने बाढ़ जैसे हालात

Today School Closed : देशभर में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। जगह-जगह बाढ़ जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में बिगड़ते हालात और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कई राज्यों में स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी करते हुए आज यानी 1 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे।
बता दें कि, हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन के कारण सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। जिसे देखते हुए कांगड़ा, मंडी, ऊना, कुल्लू, शिमला और हमीरपुर जिलों में आज सभी शैक्षणिक संस्थान को बंद रखने का आदेश दिया गया है।
उत्तराखंड में रेड अलर्ट
वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में छुट्टी
Today School Closed : वहीं यूपी के पीलीभीत में पिछले पांच दिनों में 131 मिमी बारिश दर्ज की गई है। प्रशासन ने सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। जबकि, पंजाब सरकार ने पहले ही 3 सितंबर तक सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। वहीं, केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के कारण आज स्कूल बंद रहेंगे।




