[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

RAIPUR BREAKING : युवक की बेरहमी से हत्या करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्र के पार्वती नगर में एक युवक की बेरहमी से हत्या के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी सहित दो अब भी फरार हैं। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा भी करेगी। READ MORE:RAIPUR CRIME : राजधानी में युवक की मिली लाश, सिर कुचल कर हत्या, शिनाख्ती में जुटी पुलिस

बता दें कि सागर दीप नाम के युवक को पहले चाकू मारा गया, इसके बाद सिर को पत्थर से कुचल दिया गया था। इस मामले में खम्हारडीह थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जिस तरह से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है उससे साफ है कि आरोपित मृतक की पहचान छिपाना चाहते थे। इसके पीछे पुरानी रंजिश है। आरोपित-मृतक की पहले से जान पहचान है। युवक का चेहरा पत्थर से कुचल दिया गया था। जिससे पहचान में नहीं आ रहा था। युवक के हाथ में टैटू था। एक लड़की का नाम लिखा था। जिसके बाद स्वजनों ने उसकी पहचान की।

आपको बता दें, 15 जून को खम्हारडीह थाने में सुबह सूचना पार्वती नगर के एक खाली प्लाट में युवक की लहूलुहान लाश मिली थी। हत्‍यारों ने युवक की बेरहमी से हत्‍या की थी। आरोपियों ने युवक का सिर पत्थर से बुरी तरह कुचला दिया था।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close