[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

आरटीई को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, आज करेंगे DEO ऑफिस का घेराव

रायपुर। Congress Protest On RTE: राजधानी रायपुर में शिक्षा के मुद्दे पर सियासत गरमा गई है। आरटीई के तहत गरीब बच्चों को नर्सरी से एडमिशन दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस आज बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के घेराव का ऐलान किया गया है।

Read More: राम कथा महोत्सव में शामिल हुए सीएम साय, कहा-छत्तीसगढ़ की धरती के कण-कण में बसे हैं भगवान श्रीराम

कांग्रेस कार्यकर्ता आज दोपहर 12:30 बजे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में होगा, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी सरकार की शिक्षा नीति के चलते आरटीई के तहत गरीब बच्चों को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है।

Read More: महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी, 68.48 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की गई योजना की राशि

Congress Protest On RTE: वहीं, निजी स्कूल संघ द्वारा आरटीई के तहत एडमिशन नहीं देने की चेतावनी के बाद मामला और तूल पकड़ गया है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार से मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि को लेकर निजी स्कूल संघ और सरकार के बीच तनातनी बनी हुई है, जिसका सीधा असर गरीब बच्चों के एडमिशन पर पड़ रहा है।

यह भी देखें

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close