Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए नितिन नबीन, PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुआ ऐलान

नई दिल्ली। Nitin Nabin Takes Charge: बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। नितिन नवीन निर्विरोध रूप से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए है। बीजेपी के संगठन पर्व के माध्यम से भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के नाम पर अधिकृत रूप से मुहर लग गई है। बीजेपी के चुनाव प्रभारी डां. के. लक्ष्मण पीएम मोदी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और देश भर से आए प्रतिनिधियों की मौजूदगी में नितीन नवीन के निर्वाचन का ऐलान किया और उन्हें प्रमाण-पत्र सौंपा।

इससे पहले बीजेपी संगठन पर्व के तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नितिन नबीन के पक्ष में 37 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रस्तावक थे। रिटर्निंग ऑफिसर के. लक्ष्मण ने उनकी उम्मीदवारी की पुष्टि की, और 19 जनवरी 2026 को औपचारिक घोषणा हुई।

Nitin Nabin Takes Charge: वहीं आज नितिन नबीन के पदभार ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, नितिन गडकरी, विभिन्न भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्य भाजपा अध्यक्ष और संगठन मंत्री मौजूद रहें।

https://x.com/i/status/2013495833182785621

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close