[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सीएम साय ने की BJP के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य भेंट मुलाकात, नए दायित्व की दी हार्दिक बधाई

नई दिल्ली। CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की और उन्हें नए दायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Image

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के रूप में नितिन नबीन जी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और सतत परिश्रम से छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन ने नई ऊँचाइयाँ प्राप्त की हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक विजय उनके प्रेरक एवं परिणामदायी नेतृत्व का प्रमाण है।

CG News:  मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि, नितिन नबीन के ऊर्जावान नेतृत्व और संगठनात्मक दक्षता के बल पर भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में और अधिक सशक्त होकर राष्ट्र सेवा के पथ पर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगी। मुख्यमंत्री ने नितिन नबीन जी को एक बार फिर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी।

Image

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close