छत्तीसगढ़ में बड़े प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों के तबादले,देखे सूची

प्रविंस मनहर/रायपुर – राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार से जुड़ा बड़ा आदेश जारी किया है। जारी सूची के अनुसार कई अधिकारियों को वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को नए पदस्थापन दिए गए हैं। सबसे अहम बदलाव में बलौदाबाजार-भाटापारा के कलेक्टर दीपक सोनी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त किया गया है। प्रमुख तबादले और अतिरिक्त प्रभार डॉ. सीआर प्रसन्ना (भाप्रसे 2006) को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
कुलदीप शर्मा (भाप्रसे 2014) को रजिस्ट्रार, सहकारी संस्थाएं तथा प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन से हटाकर कलेक्टर, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पद पर पदस्थ किया गया है।
तीर्थराज अग्रवाल को उप सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए उप सचिव, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
लीना कोसम को परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से यह पद भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।
सौमिल रंजन चौबे को उप सचिव, कृषि विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर में यथावत रखा गया है।
वीरेंद्र बहादुर पंचभाई को अपर कलेक्टर, नारायणपुर के पद पर यथावत पदस्थ किया गया है।
सुमित अग्रवाल को आयुक्त, नगर पालिक निगम, दुर्ग के पद पर यथावत रखा गया है।
संदीप कुमार अग्रवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बिलासपुर के पद पर यथावत रखा गया है।
आशीष कुमार टिकारिहा को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से यह पद भी वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।
ऋषभ कुमार पाराशर को उप सचिव, वित्त विभाग के पद पर यथावत रखा गया है।
तरुण कुमार किरण, जो वर्तमान में राज्य कर उपायुक्त, राज्य कर मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ हैं, को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, कलेक्टर कार्यालय, जिला कोरबा में पदस्थ किया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से यह पद भी भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ वेतनमान के समकक्ष घोषित किया गया है।




