[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी अपने कार्यकाल का दूसरा बजट,1800 करोड़ से ज्यादा होगा इस बार का बजट

प्रविंस मनहर/रायपुर- रायपुर नगर निगम का आज बजट पेश होने जा रहा हैं। महापौर मीनल चौबे अपने कार्यकाल का दूसरा बजट आज प्रस्तुत करेंगी,जिस पर शहरवासियों की नजरें टिकी हुई हैं। जानकारी के अनुसार,इस बार निगम का बजट 1800 करोड़ रुपये से अधिक का रहने वाला है,जो पिछले साल के बजट से करीब 275 करोड़ रुपये ज्यादा प्रस्तावित है। इस बजट में खास तौर पर महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर फोकस किया जाएगा। इसके साथ ही खेल मैदानों के विकास,पेयजल उपलब्धता और शहर के गार्डनों की स्थिति सुधारने के लिए भी प्रावधान किए जाएंगे। वहीं,खारुन नदी और शहर के बड़े नालों की सफाई के लिए विशेष योजना लाई जाएगी। इसके अलावा अंडरग्राउंड केबलिंग को लेकर भी बजट में महत्वपूर्ण घोषणा होने की संभावना है। अब देखना होगा कि इस बजट में शहर के विकास और सुविधाओं को लेकर क्या बड़े फैसले सामने आते हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close