[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी में तीन दिन मांस-मटन बिक्री पर लगा पूर्ण प्रतिबंध, निगम ने जारी किया आदेश, उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

रायपुर। Meat Shop Closed: आज से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। ऐसे में राजधानी रायपुर में तीन दिनों तक मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। रायपुर नगर निगम ने प्रमुख धार्मिक त्योहारों को देखते हुए मांस और मटन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

बता दें कि, महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया कि, रायपुर नगर निगम क्षेत्र में सभी पशुवध गृह और मांस-मटन दुकानें बंद रहेंगी।  20 मार्च को चेट्रीचंड, 27 मार्च को रामनवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती पर आदेश लागू होंगे।

Meat Shop Closed: निगम प्रशासन का कहना है कि धार्मिक आस्था और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि शहर में शांति और सद्भाव का माहौल बना रहे। महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी किया है साथ ही सभी जोनों और स्वच्छता अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन निरीक्षण करने का आदेश दिया गया है। वहीं होटलों में बिक्री करते पाए जाने पर जब्ती और कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close