GST RAID : अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स के कारोबारियों पर छापा, करोड़ों की गड़बड़ी की आशंका
रायपुर। GST RAID : राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के भैंस्थान स्थित अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में स्टेट GST विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स पर छापेमारी की है।
जानकारी के अनुसार, GST विभाग के लगभग 10 अधिकारियों की टीम पिछले 6 घंटों से लगातार जांच कार्रवाई में जुटी हुई है। यह छापेमारी एक साथ चार अलग-अलग ठिकानों पर की जा रही है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
Read More : CG NEWS : ओपन परीक्षा पास कराने के नाम पर ठगी, 10वीं के छात्रों को फर्जी मार्कशीट भेजकर किया गुमराह GST RAID
GST RAID : सूत्रों के मुताबिक, इन फर्मों के खिलाफ बड़े पैमाने पर GST चोरी और बोगस बिलिंग की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान अधिकारियों ने कई अहम दस्तावेज, ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं।
GST RAID : प्रारंभिक जांच में बड़ी संख्या में संदिग्ध बिल और लेन-देन के रिकॉर्ड सामने आए हैं, जिससे करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल GST विभाग की टीम दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की तैयारी में है।
इस कार्रवाई के बाद व्यापारिक जगत में हलचल तेज हो गई है और अन्य कारोबारियों में भी सतर्कता देखी जा रही है।




