आज जारी होगी महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त, 68.47 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे पैसे
रायपुर। Mahtari Vandan Yojana : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नारायणपुर जिले के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे कई विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं राज्य स्तरीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त की राशि भी जारी करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश की 68.47 लाख महिलाओं को 641 करोड़ रुपये का सीधा लाभ मिलेगा, उनके खाते में सीधे योजना की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
बता दें कि, महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 15,595 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान हो चुका है। जिससे महिलाओं और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिली है। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 1 मार्च 2024 को महतारी वंदन योजना की शुरूआत की थी।
Mahtari Vandan Yojana : इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत 21 वर्ष और उससे ज्यादा उम्र की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।
यह भी देखें




