[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कंस्ट्रक्शन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से दो बच्चों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां हीरापुर-जरवाय रोड में कंस्ट्रक्शन के लिए खोदे गए गड्ढे में 2 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया।

बता दें कि, कल दोनों बच्चे शाम के समय खेलते हुए निर्माणाधीन सड़क किनारे बने गड्ढे की ओर चले गए, जहां बारिश और पाइपलाइन लीकेज से गड्ढे में पानी भर गया था। बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद गड्ढे में बच्चों के कपड़े और चप्पल दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी गई।

जिसके बाद सूचना मिलते ही कबीर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रात में ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। दोनों बच्चों के शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दोनों बच्चों की पहचान आलोक और सत्यम के रूप में हुई, जिनकी उम्र 8 औऱ 10 साल बताई गई।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में जिला प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए चक्काजाम कर दिया। जो की आज 10 नवंबर को भी पिछले 2 घंटे से।जारी है। जिस वजह से रिंगरोड नंबर 3 पर करीब 10 किमी का  लम्बा जाम लग गया।

Raipur News: आक्रोशित स्थानीय नागरिकों की पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और प्राइवेट बिल्डर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे है। वहीं हालात बिगड़ता देख CSP, ADM,SDM और 4 थाने समेत अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close