26 या 27 मार्च कब मनाई जाएगी राम नवमी, यहां देखें क्या है इसकी सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
नई दिल्ली। Ram Navami 2026: हिंदू धर्म मे हर एक त्योहारों का महत्व काफी महत्वपूर्ण है। नवरात्रि की तरह ही रामनवमी का त्योहरा हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। जगह-जगह झाकियां निकाली जाती है। इस दिन भक्त पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-पाठ करते हैं और भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करते हैं। ऐसे में इस बार रामनवमी 26 मार्च को मनाई जाएगी। तो चलिए जानते हैं इसका शुभ मुहूर्त क्या है।
Read More: राजधानी में सफाई व्यवस्था में बड़ा सुधार, महापौर ने 11 इलेक्ट्रिक कचरा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवान
बता दें कि, नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर शुरू होगी और 27 मार्च 2026 को सुबह 10 बजकर 06 मिनट तक मान्य होगी। राम नवमी के दिन मध्याह्न काल का विशेष महत्व होता है, क्योंकि मान्यता है कि भगवान राम का जन्म दोपहर के समय हुआ था।
देशभर के मंदिरों और घरों में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. कई स्थानों पर रामायण का पाठ, राम कथा और भजनों का आयोजन होता है। चैत्र नवरात्रि का अंतिम दिन होने के कारण, इस दिन कन्या पूजन की भी परंपरा है।
Read More: मध्य-पूर्व तनाव के बीच केंद्र सरकार अलर्ट, बुलाई सर्वदलीय बैठक, संकट पर होगा महामंथन
पूजा विधि
Ram Navami 2026: सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें। घर के मंदिर या साफ स्थान पर भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। तांबे या मिट्टी के कलश में जल भरकर आम के पत्ते और नारियल रखें। राम जी का गंगाजल, दूध, दही, शहद और घी से अभिषेक करें । इसके बाद चंदन, अक्षत, फूल, तुलसी दल अर्पित करें। दीप और धूप जलाएं। फल, मिष्ठान, पंजीरी या खीर का भोग लगाएं और अंत में भगवान राम की आरती करें और प्रसाद वितरित करें।




