छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़हादसा
मगरलोड में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दो दोस्तों की मौत

मगरलोड: धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जिनमें से एक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
यह हादसा मगरलोड के गुरु घासीदास चौक पर हुआ, जब साहिल और टेमन नामक दो युवक अपनी मोटरसाइकिल से भरदा गांव से मगरलोड की ओर जा रहे थे। रास्ते में उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच बने डिवाइडर से जा टकराई।
हादसे में साहिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल टेमन को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड लाया गया। हालांकि इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों युवक एक ही गांव भरदा के रहने वाले थे, जिससे गांव में शोक की लहर फैल गई है।
Advertisement




