Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कल से शुरू होगा मंत्रियों का सहयोग केंद्र, जनता और कार्यकर्ताओं की समस्या सुनेंगे मंत्री

रायपुर। CG Sahayog Kendr: तीन माह के बाद कल से मंत्रियों का सहयोग केंद्र एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। यह सहयोग केंद्र बीजेपी मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में लगाया जाएगा, जहां मंत्री आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे।

CG Sahayog Kendr: सहयोग केंद्र का शुभारंभ 3 फरवरी से होगा। पहले दिन स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद 4 फरवरी को मंत्री राजेश अग्रवाल, 5 फरवरी को मंत्री लखन लाल देवांगन और 6 फरवरी को मंत्री दयाल दास बघेल सहयोग केंद्र में मौजूद रहेंगे। बता दें कि, सहयोग केंद्र के माध्यम से जनता और कार्यकर्ताओं को सीधे मंत्रियों तक अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close