[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर

पीएम मोदी के दौरे का विरोध करेगी कांग्रेस, PCC चीफ दीपक बैज ने दी जानकारी, कहा- रायपुर में होगा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन

रायपुर। Raipur News: 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी विरोध करने की तैयारी में है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि, 1 नवंबर को रायपुर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह विरोध प्रदर्शन छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के अवसर पर होगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य का दौरा करेंगे।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि,  जब युवा कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध की तैयारी कर रहे थे, तब भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया। यह घटना गृहमंत्री के गृह जिले में हुई, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जो की लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कि यदि सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती, तो पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।

Raipur News:  बता दें कि, 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 साल पूरे होने पर राज्य सरकार रजत जयंती का भव्य आयोजन कर रही है। इस मौके परपीएम मोदी कई बड़ी योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। उनके लेकर केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही बड़े स्तर पर तैयारियों में जुटी हुई हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close