यमुना नदी में नाव पलटने से अब तक 10 श्रद्धालुओं की मौत, पीएम ने शोक जताते हुए किया मुआवजे का ऐलान
मथुरा। Mathura Boat Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में कल यानी शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटने 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई लोग लापता हो गए। घटना के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। वहीं मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने इस हादसे में जान गंवाने लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया था कि सभी पर्यटक पंजाब के रहने वाले थे।
मिली जानकारी के अनुसार,बांके बिहार मंदिर से करीब ढाई किमी की दूरी पर स्थित केशी घाट के पास पर्यटकों से भरी बोट पीपा पुल से टकराने के बाद यमुना नदी में पलट गई। बताया गया कि, नाव में करीब 30 से ज्यादा लोग सवार थे। जिसमें से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग लापता बताए गए। वहीं 22 लोगों को बचाया गया। बताया गया कि, तेज हवा के चलते बोट का संतुलन बिगड़ गया था। जिस वजह से बोट पुल से टकरा कर यमुना नदी में जा गिरी।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद बोट को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान कविता रानी (49), चरनजीत (40), रिकेश गुलाटी, मधुर बहल, आशा रानी, पिंकी बहल (38), अंजू गुलाटी, ईशान कटारिया, मीनू बंसल और सपना हंस (55) के रूप में हुई। जो की सभी पंजाब के रहने वाले थे। वहीं पांच लोग अब भी लापता हैं, जिनमें मानिक टंडन, पंकज मल्होत्रा, ऋषभ शर्मा, यश भल्ला और मोनिका के नाम शामिल हैं। जिनकी तलाश में पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा, सेना तथा स्थानीय गोताखोर आदि जुटे हुए हैं।

इस हादसे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि,’जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’
जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।
संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
प्रभु श्री राम…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 10, 2026
Mathura Boat Accident: घटना पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर कहा कि,’उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना से मैं बहुत दुखी हूँ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।’ प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि PMNRF से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
The Prime Minister has announced that an ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be given Rs. 50,000. https://t.co/Vs25tsmisK
— PMO India (@PMOIndia) April 10, 2026
Live video of the boat accident in Mathura that claimed 10 lives https://t.co/JF7BTXYXHj pic.twitter.com/WfS5qap60L
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) April 10, 2026




