आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली नेताओं के खिलाफ नक्सलियों ने जारी किया वीडियो, बताया गद्दार
दंतेवाड़ा। Dantewada News: सुरक्षाबलों के लगातार प्रयासों और सरकार की उन्मूनल नीतियों के तहत नक्सली लगातार सरेंडर कर रहे हैं। वहीं इस बीच छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से नक्सलियों ने वीडियो के जरिये गोंडी में कहा है कि, पार्टी और जनता को धोखा देकर अब सब पलट गए हैं। अब जनता और जनताना सरकार को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं। अब JRD और भूमकाल के लोगों को फटाखा फोड़ने के साथ PLGA और मिलिशिया के लोगों को IED प्लांट करने से मना कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि, संगठन को दो फाड़ में बांटकर स्मारकों को तोड़ा जा रहा है,MLM सिद्धांत को खत्म होने की बात कर रहे हैं,परंतु याद रखो ये सब रहेगा पर तुम कभी वापस नही आ पाओगे। वहीं दूसरी ओर नक्सलियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी ने एक प्रेस नोट जारी कर भैरमगढ़ एरिया में सक्रिय नक्सली नेता कमलू पुनेम पर दो लाख रुपये लेकर फरार होने और आत्मसमर्पण करने का आरोप लगाया है।
Dantewada News: बता दें कि नक्सलियों के भैरमगढ़ एरिया में सक्रिय DVC मेम्बर और भैरमगढ़ एरिया AC इंचार्ज ने कमलू पुनेम ने 26 अक्टूबर को बीजापुर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। नक्सलियों के पश्चिम बस्तर डिविजनल कमेटी ने समर्पण करने वाले नक्सली नेता को समर्पण करने वाले नक्सली नेता सोनू और रूपेश के गुट का बताया और कहा कि उन्ही से प्रेरित होकर समर्पण करने का आरोप लगाया।





