[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

पीएम मोदी का जन्मदिन आज, सीएम विष्णुदेव साय ने वीडियो जारी कर अनोखे अंदाज में दी बधाई

नई दिल्ली। PM Modi Birthday: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 75वां जन्मदिन है। इस अवसर पर देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली में इस दिन का विशेष महत्व है। क्योंकि, दिल्ली सरकार ने “सेवा पंढरवाड़ा” कार्यक्रम की घोषणा की है। वहीं पीएम मोदी के जन्मदिवस पर देश-दुनिया के बड़े नेता- मंत्री सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खास तरीके से जन्मदिन की बधाई दी है।

सीएम विष्णुदेव साय ने अपने एक्स हैंडल में वीडियो जारी कर खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि, “भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कुशल संगठन शिल्पी, अद्भुत प्रशासक और वैश्विक नेता हैं। मां भारती के वैभव को पुनः स्थापित कर भारत की छवि को विश्व शिखर तक पहुंचाने के लिए हम सदैव उनके आभारी हैं।

M Modi Birthday: छत्तीसगढ़ में विश्वास और विकास का जो वातावरण बना है, वह मोदी जी की गारंटी का परिणाम है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के उनके संकल्प के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण हेतु प्रयासरत रहना ही उनके जन्मदिन पर हमारा सच्चा उपहार होगा। छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”

https://x.com/vishnudsai/status/1968125250815860804

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close