[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 20 लाख के इनामी दम्पति नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, कई बड़ी वारदातों में थे शामिल

खैरागढ़। Naxalite Couple Surrenders: छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 से प्रभावित होकर दो इनामी दम्पति नक्सली ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया। जिनमें कुल 20 लाख रुपये का इनाम घोषित था। जिसमें से 14 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली धनुष उर्फ मुन्ना और 6 लाख की इनामी महिला नक्सली रोनी उर्फ तुले, प्रतिबंधित माओवादी संगठन के माड़ डिवीजन एवं एमएमसी जोन में सक्रिय थे और कई नक्सली वारदातों में शामिल रहे।

केसीजी पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान, सिविक एक्शन कार्यक्रम, ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों, सड़क–बिजली–नेटवर्क जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा सामुदायिक पुलिसिंग से बढ़ते भरोसे का यह परिणाम है।

Naxalite Couple Surrenders: शासन की पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर दम्पति ने हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। यह आत्मसमर्पण क्षेत्र में शांति स्थापना और नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close