Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजिम कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, चलेगी मेमू स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइमिंग

राजिम। Rajim Kumbh Kalpa Special Train: छत्तीसगढ़ के धार्मिक नगर राजिम में कल 1 फरवरी से राजिम कुंभ कल्प मेले की शुरूआत हो चुकी है। जिसका समापन 15 फरवरी महाशिवरात्रि  के दिन होगा। मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रायपुर और राजिम के बीच मेमू स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में आसानी मिल सके।

बताया गया कि, ये स्पेशल ट्रेने 15 फरवरी तक चलाई जाएगी। जिससे की यात्रियों को 2 राजिम कुंभ मेला मेमू स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिलेगी। ये ट्रेन रायपुर – राजिम मेमू पैसेंजर रायपुर स्टेशन से 11.55 बजे रवाना होगी। वहीं रात 11 बजे तक रायपुर – राजिम मेमू पैसेंजर चलेगी।

Rajim Kumbh Kalpa Special Train: बता दें कि, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि, इन विशेष ट्रेनों के संचालन से कुंभ कल्प मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और किफायती यात्रा का विकल्प मिलेगा। साथ ही भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी।

यह भी देखें

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close