Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

प्रश्नकाल में उठा साइबर क्राइम का मामला. भाजपा विधायक सुनील सोनी ने उठाया प्रश्नकाल में मामला. एआई के डाटा पर भी प्रश्न

रायपुर/प्रविंस मनहर – छत्तीसगढ़ विधानसभा मनसूनसत्र का आज तीसरा दिन और सदन में बीजेपी विधायक सुनील सोनी ने साइबर का मुद्दा उठया उन्होंने कहा- प्रदेश में साइबर ठगों के चंगुल में लगातार लोग फंस रहे है. साइबर विशेषज्ञ नियुक्त नहीं किया गया है, आईपीएस की नियुक्ति इसके लिए नहीं है. साइबर थाना है लेकिन कहां है कई लोग जान नहीं पाते अपराध दर्ज होने के आंकड़े 16 हजार से ज्यादा है ऐसा एनसीआरबी भी बता रहा है एआई भी बता रहा

वही जवाब देते हुए डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा-
साइबर थाना ही नहीं बल्कि रायपुर में कम्पोजिट साइबर भवन है, हम सदस्य को वहां ले जाएंगे विशेषज्ञ की नियुक्ति भी जल्द होगी, लेकिन 6 महीने की ट्रेनिंग लेकर साइबर के एक्सपर्ट आ चुके हैं, वो विशेषज्ञ से कम नहीं है. साइबर अपराध के 1301 आपराधिक प्रकरण दर्ज हुआ है. एआई पर ज्यादा विश्वास नहीं करे, हम सही आंकड़े दे रहे हैं. साइबर थाने की बात नहीं बल्कि साइबर सेल की बात हर जिले में हुई थी. एनसीआरबी का डाटा 2022 के बाद आया ही नहीं, फिर नई जानकारी कैसी आएगी?

सुनील सोनी- जनवरी 2024 से जून 2025 तक कितने लोगों को जेल भेजा गया?

विजय शर्मा- 3 प्रकरण दर्ज किया गया बैंक वालों पर, जिसमें 7 आरोपी है, जिन्हें जेल में डाला गया है
भाजपा विधायक राजेश मूणत ने- अधिकारी लगातार ट्रेनिंग लेकर आ रहे हैं, फिर भी साइबर क्राइम के मामले लगातार आ रहे हैं. 107 करोड़ राशि ठगे गए हैं, लगभग 3 करोड़ राशि ही वापस हो पाए. एक आईजी स्तर का अधिकारी नियुक्त होना चाहिए इसके लिए

विजय शर्मा- पैसे वापसी की प्रक्रिया कोर्ट से होकर गुजरती है. आईजी स्तर के अधिकारी की नियुक्ति इसमें होती है, जो हो चुकी है

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा- साइबर क्राइम रोकने कितने कमांडो तैयार किए गए हैं? नियुक्ति कितने की हुई? विशेषज्ञों की भर्ती कब होगी?

विजय शर्मा- विशेषज्ञों की भर्ती प्रक्रियाधीन है…..

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close