IAS आर शंगीता को मिली बेवरेजेस कार्पोरेशन और स्टेट मार्केटिंग की जिम्मेदारी, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। IAS R.Sangeeta: सामान्य प्रशासन विभाग ने विधिवत आदेश जारी करते हुए आबकारी विभाग में फेरबदल किया है। जिसके तहत IAS आर शंगीता को बेवरेजेस कॉर्पोरेशन और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन के एमडी का एडिश्नल चार्ज चौंपा गया है। बताया गया कि, इससे पहले ये दोनों विभाग श्याम लाल धावड़े के पास थे।।
IAS R.Sangeeta: सुश्री आर. शंगीता भा.प्र.से. द्वारा प्रबंध संचालक, छ.ग. बेवरेजेस कार्पोरेशन एवं प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री श्याम लाल धावड़े, भा.प्र.से. (2008), सचिव, ग्रामोद्योग विभाग तथा अति प्रभार संचालक, ग्रामोद्योग, प्रबंध संचालक, छ.ग. हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ मर्यादित, प्रबंध संचालक, छ.ग. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, प्रबंध संचालक, छ.ग. बेवरेजेस कार्पोरेशन, प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड केवल प्रबंध संचालक, छ.ग. बेवरेजेस कार्पोरेशन, प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। शेष प्रभार यथावत् रहेगा।




