छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे पर मंत्री केदार कश्यप का बड़ा बयान,कहा- प्रदेश में अब भयमुक्त और शांत माहौल

प्रविंस मनहर/रायपुर – कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब पूरी तरह भयमुक्त और शांत वातावरण बन चुका है। कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि स्थानीय लोग भी अब खुशी जाहिर कर रहे हैं और उनका कहना है कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया संभव हो पाएगा। उन्होंने इसे सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। कश्यप ने इस बदलाव का श्रेय केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों को दिया। उन्होंने विशेष रूप से अमित शाह के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी रणनीति और नेतृत्व में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई संभव हो सकी। उन्होंने आगे कहा कि यह सब भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही संभव हो पाया है, जहां सुरक्षा, विकास और जनभागीदारी को साथ लेकर काम किया गया।
Advertisement




