Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

अब आधार कार्ड अपडेट कराना होगा महंगा, UIDAI ने लिया ये बड़ा फैसला, जानें अब कितना लगेगा चार्ज

Aadhaar Card Update: अगर आप भी आधार कार्ड से जुड़ा कोई अपडेट करवाना चाहते हैं। तो सावधान हो जाइए। आपकी जेब पर असर पड़ने वाला है। दरअसल, अब से आधार कार्ड अपडेट करवाना महंगा होने वाला है। पहले जहां नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर जैसी जानकारी बदलवाने के लिए ₹50 देने होते थे, अब इसके लिए ₹75 चुकाने होंगे। वहीं बायोमेट्रिक अपडेट जैसे फिंगरप्रिंट, आईरिस या फोटो के लिए शुल्क ₹100 से बढ़ाकर ₹125 कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, आधार अपडेट की यह नई दरें 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेंगी। हालांकि, UIDAI ने बच्चों को राहत देते हुए 5 से 7 साल की उम्र के बीच बायोमेट्रिक अपडेट 30 सितंबर 2026 तक मुफ्त कर दिया है। जबकि 15 से 17 साल के बच्चों के लिए भी यह अपडेट मुफ्त है।

Aadhaar Card Update: वहीं फ्री अपडेट को लेकर UIDAI का कहना है कि, 14 जून 2025 तक ये सुविधा दी गई थी, लेकिन अब इसे समाप्त कर दिया गया है। अब किसी भी तरह के अपडेट के लिए तय शुल्क देना अनिवार्य है। हालांकि, कहा जा रहा है कि, भविष्य में सीमित समय के लिए फ्री अपडेट सुविधा दोबारा मिल सकती है। लेकिन अब तक इस पर कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close