छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
युवाओं के लिए बड़ी राहत, प्रदेश में 5000 शिक्षकों की होगी भर्ती, हजारों अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
रायपुर। CG Teacher Recruitment 2026: प्रदेश में लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने 5000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस भर्ती के तहत सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 तथा व्याख्याता की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को संभावित है।
वहीं सरकार के इस फैसले से हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली है, जो लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। विस्तृत विज्ञापन, आवेदन प्रक्रिया और पात्रता संबंधी जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
CG Teacher Recruitment 2026: मुख्यमंत्री साय ने सभी अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के साथ किया गया प्रयास निश्चित रूप से सफलता दिलाता है। उन्होंने कहा कि युवा प्रदेश के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को सशक्त बनाने में योगदान देंगे। मुख्यमंत्री साय ने सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
Skip to PDF content
Advertisement




