[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

आम आदमी को लगेगा महंगाई का एक और झटका, अप्रैल से बढ़ेंगे बिजली बिल के दाम, जानें क्यों

नई दिल्ली। Electricity Bill Hike: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से देशभर में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहीं एलपीजी गैस की किल्लत की वजह से होटल रेस्टोंट्स बंद हो रहे हैं। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम ने भी लोगों को आर्थिक संकट में डाल दिया है। वहीं इस बीच खबर सामने आ रही है जिसमें कहा जा रहा है की 1 अप्रैल से बिजली के दाम बढ़ने वाले हैं।

Read More: सैप्टिक टैंक मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने एट्रोसिटी की धाराओं में मामला किया दर्ज, 3 मजूदरों की हुई थी मौत 

दरअसल, दिल्ली सरकार तीन बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) को 38,000 करोड़ रुपये से अधिक के लंबित बकाये के भुगतान की तैयारी कर रही है जिसके चलते बिजली दरें बढ़ने की संभावना है। हालांकि, कहा जा रहा है कि, सरकार बिजली की दरों में बढ़ोतरी पर सब्सिडी देने की भी योजना बना रही है, ताकि उपभोक्ताओं पर इसका असर कम हो सके।

वहीं इस बड़े भुगतान के बाद बिजली कंपनियों पर वित्तीय दबाव कम होगा, लेकिन इसका असर सीधे उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में बिजली दरों में बढ़ोतरी की संभावना है। सरकार का कहना है कि लंबित बकाया चुकाने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था को स्थिर करने में मदद मिलेगी और डिस्कॉम्स की वित्तीय स्थिति सुधरेगी। वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम का बोझ आम उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है।

Read More: अफीम खेती पर भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- BJP को चुनाव चिन्ह ‘कमल के फूल’ की जगह पर ‘अफ़ीम का फूल’ कर लेना चाहिए 

Electricity Bill Hike: बता दें कि, अप्रैल से होने वाला यह बदलाव दिल्ली की बिजली नीति के लिए एक नया मोड़ साबित होगा। एक तरफ जहां कंपनियों को वित्तीय रूप से सक्षम बनाना अनिवार्य है, वहीं दूसरी तरफ उपभोक्ताओं के लिए बिजली को सस्ता रखना सरकार के लिए बड़ी चुनौती होगी।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close