CBSE ने 10वीं- 12वीं बोर्ड परीक्षा की जारी की फाइनल डेटशीट, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम
रायपुर। CBSE Datesheet 2026: CBSE यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। जिसमें परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। इस बार बोर्ड ने 110 दिन पहले डेटशीट जारी की है, जिससे विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूलों को तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
बता दें कि, इस बार कक्षा 10 वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक समाप्त होगी। जबकि कक्षा 12 वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 को समाप्त होगी। ये परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी और दोपहर 1:30 बजे तक चलेंगी। सीबीएसई ने इस बार परीक्षा की तिथियों में कुछ बदलाव किए हैं। इस दौरान बोर्ड ने JEE Main और CBSE एग्जाम में टकराव न हो, इसका ध्यान रखा है।
CBSE Datesheet 2026: बताया गया कि, इसके अलावा, सीबीएसई ने जेईई मेन 2026 के उम्मीदवारों से जेईई आवेदन पत्र में अपनी 11वीं कक्षा की जानकारी देने को कहा है ताकि तारीखों में टकराव न हो। वहीं स्टूडेंट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर सब्जेक्ट वाइज डेटशीट ( CBSE Datesheet 2026 ) चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।




