खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का चौथा दिन आज, कुश्ती स्पर्धा का होगा शुभारंभ, 144 पुरुष-महिला रेसलर्स दिखाएंगे दमखम
रायपुर। Khelo India Tribal Games 4th Day: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आज चौधा दिन है। ऐसे में आज अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में कुश्ती स्पर्धा का शुभारंभ होगा। इस प्रतियोगिता में देशभर से आए पहलवान अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस कुश्ती स्पर्धा में 30 राज्यों के कुल 144 पुरुष और महिला रेसलर्स हिस्सा लेंगे और दमखम दिखाएंगे।
Read More:राजस्व वसूली को लेकर निगम सख्त, 31 मार्च तक भरे टैक्स, वरना डेडलाइन चूकी तो संपत्ति पर लगेगा ताला
यह मुकाबले आज से शुरू होकर 31 मार्च तक जारी रहेंगे। प्रतियोगिता के मुकाबले रोजाना तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत सुबह 8 बजे से होगी। इस आयोजन के माध्यम से जनजातीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। खेल प्रेमी इस रोमांचक प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकेंगे।
Read More: पुलिस की सख्ती के बाद भी बदमाशों हौसला बुलंद, खुलेआम चाकू लहराते हुए मनाया जन्मदिन, वीडियो पोस्ट कर पुलिस को दे रहे चुनौती
Khelo India Tribal Games 4th Day: बता दें कि, यह खेल महाकुंभ 25 मार्च से 3 अप्रैल तक रायपुर के साथ-साथ बस्तर और सरगुजा में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर के 30 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से लगभग 2500 खिलाड़ी 9 खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं राज्य सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ओलंपिक में चयनित खिलाड़ियों को 21 लाख रुपए, स्वर्ण पदक विजेताओं को 3 करोड़, रजत पदक विजेताओं को 2 करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं को 1 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि निर्धारित की है।




