[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का आठवां दिन आज, खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण विषयों पर करेंगी चर्चा

रायपुर। Khelo India Tribal Games 2026: राजधानी रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (Khelo India Tribal Games 2026) का आज आठवां दिन बेहद खास रहने वाला है। खेल प्रेमियों के लिए आज हॉकी और फुटबॉल के रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।सुबह 7 बजे से हॉकी मैचों की शुरुआत होगी, जबकि फुटबॉल मुकाबले सुबह 7:30 बजे से शुरू होंगे।

Read More: शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, प्रदेश में आज से लागू होंगी शराब की नई दरें, आबकारी विभाग ने जारी की नई रेट लिस्ट

खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और दर्शकों के लिए भी यह दिन रोमांच से भरा रहेगा। इस मौके पर केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। उनकी मौजूदगी से आयोजन को और महत्व मिलेगा।

Read More: महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों का फिर से होगा ई-केवाईसी, 25वीं किस्त जारी होने के बाद सरकार ने लिया फैसला 

Khelo India Tribal Games 2026:  दोपहर 1 बजे साइंस कॉलेज मैदान स्थित मीडिया सेंटर में रक्षा निखिल खडसे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। इस दौरान वे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स से जुड़ी गतिविधियों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगी। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तहत लगातार शानदार प्रदर्शन और आयोजन की भव्यता से रायपुर में खेलों का उत्सव चरम पर है।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close