[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

नगर निगम की राजस्व वसूली पर आयुक्त सख्त, 31 मार्च तक वसूली बढ़ाने के दिए निर्देश, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

रायपुर। Raipur Revenue Collection: रायपुर नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। आयुक्त विश्वदीप ने कम वसूली पर नाराजगी जताते हुए जोन 8, 9 और 10 को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिन प्रॉपर्टी आईडी से अब तक वसूली नहीं हुई है, उनकी अलग से सूची तैयार की जाए।

Read More: छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, अगले 2-3 दिनों गरज चमक के साथ हो सकती है बारिश, जताई गई तेज हवाएं चलने की संभावना

बता दें कि, यह पूरी जानकारी 23 मार्च तक राजस्व विभाग को भेजना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि निर्धारित लक्ष्य से कम वसूली होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही 31 मार्च तक हर हाल में राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More: रामकृष्ण अस्पताल सेप्टिक टैंक हादसे पर राज्य मानव अधिकार आयोग सख्त, स्वतः संज्ञान लेकर मांगी रिपोर्ट 

Raipur Revenue Collection: वहीं आयुक्त ने दो टूक कहा है कि निगम हित सर्वोपरि है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close