थार वाहन को ई-रिक्शा ने मारी ठोकर, बीच सड़क में ही गाडी खड़ी कर दोनों करने लगे मारपीट, हंगामे का वीडियो हुआ वायरल

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Marpit News: राजधानी रायपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो कालीबाड़ी चौक के पास का बताया जा रहा है, जहाँ रविवार रात करीब 8 बजे सड़क पर चलते समय मामूली ठोकर को लेकर जमकर मारपीट हो गई। दरअसल, एक ई-रिक्शा चालक ने पीछे से थार वाहन को हल्की ठोकर मार दी और आगे निकल गया। इसी बात से नाराज़ होकर थार सवार ने वाहन रोक दिया और ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों के बीच सड़क के बीचो बीच हाथापाई होने लगी।
वहीं इस दौरान दोनों वाहन मुख्य सड़क पर ही खड़े रहे, जिससे कुछ ही मिनटों में भारी आवागमन वाले इस मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। राहगीर और वाहन चालक दोनों को समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन कुछ देर तक विवाद चलता रहा। बाद में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया गया और वाहनों को सड़क किनारे किया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
Raipur Marpit News: फिलहाल इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वायरल वीडियो ने एक बार फिर सड़क पर बढ़ती असहिष्णुता और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।




