[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमदेशदेश-विदेशबड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़हादसा

महिला बटालियन में राजमा-चावल खाने से 60 पुलिसकर्मी बीमार, अस्पताल में भर्ती

लंच के कुछ देर बाद पेट दर्द और दस्त की शिकायत, एंबुलेंस की सायरन से शहर में मची अफरातफरी

सासाराम (रोहतास): सासाराम महिला बटालियन में मंगलवार दोपहर राजमा-चावल खाने के बाद करीब 60 महिला पुलिसकर्मियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को पेट दर्द और अस्वस्थता की शिकायत पर तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। एंबुलेंस की लगातार आवाजाही और सायरन की गूंज से शहर में अफरातफरी मच गई। लोगों को लगा मानो कोई बड़ा हादसा हो गया हो।

कैसे बिगड़ी हालत?

महिला बटालियन के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर भोजन के बाद सभी ट्रेनी पुलिसकर्मी अपने बैरक में लौट गई थीं। कुछ देर बाद कई जवानों को पेट दर्द और उल्टी-दस्त की समस्या शुरू हो गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस से सभी को अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल प्रशासन की रिपोर्ट

सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि सभी पुलिसकर्मी अब खतरे से बाहर हैं। उन्हें केवल पेट दर्द और दस्त की समस्या थी, जिससे पैनिक की स्थिति बन गई। फिलहाल सभी का इलाज जारी है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

अधिकारियों ने लिया जायजा

घटना की सूचना पर रोहतास एसपी रौशन कुमार और महिला बटालियन की समादेष्टा लिपि सिंह भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों का हाल जाना और अधिकारियों को उचित निर्देश दिए। फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही होगी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close