Breaking news
Advertisement
उत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

सट्टेबाज के घर से मिला कुबेर का खजाना, 2 करोड़ कैश 62 किलो चांदी.. नोट गिनते छूटे पसीने

कानपुर। Kanpur News: कानपुर पुलिस ने गुरूवार रात कलेक्टरगंज में एक स्थान पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान उन्हें 2 करोड़ कैश और 62 किलो चांदी मिली है। इतने नोटों के बंडल देखकर तो पुलिस वालों के भी पसीने छूटने लगे। जिसके बाद मशीन मंगाकर नोटों की गिनती शुरू की। पुलिस की इस छापेमारी के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया।

दरअसल, पुलिस को बीते कई दिनों से इंटरनेशनल सट्टा और हवाला नेटवर्क चलाए जाने की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद कानपुर के कलेक्टगंज धनकुट्‌टी मोहल्ले में रहने वाले रमाकांत गुप्ता के घर पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस घर को चारों ओर से घेरकर अंदर पहुंची और जांच शुरू की। कमरे में कार्टन में भरकर 500-500 रुपए की गड्डियां रखी गईं थी। इसमें 1.80 करोड़ के 500 रुपए के नोट थे। बाकी 200 और 100 की गड्डियां थीं। इसके अलावा, 62 किलो चांदी मिली। जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके बाद पुलिस ने रमाकांत से इन सब के बारे में पूछताछ की, जिसपर आरोपी ने कोई जवाब नहीं दे पाया।

वहीं छानबीन के दौरान पुलिस ने राहुल जैन, शिवम त्रिपाठी, यशोदा नगर गंगागंज के रहने वाले सचिन गुप्ता, वंशराज समेत 5 लोगों को हिरासत में लिया। जिनके पास से पेन ड्राइव, मॉडम, कम्प्यूटर, लैपटॉप बरामद किए गए। बताया गया कि, पांचों आपस में दोस्त हैं, जो की दिल्ली, अलीगढ़, वाराणसी, इंदौर, मुंबई, नोएडा और जयपुर के रहने वाले हैं।

Kanpur News: आरोपियों के पास पेन ड्राइव, मॉडम, कम्प्यूटर, लैपटॉप बरामद किए गए। पुलिस ने किदवई नगर के रहने राहुल जैन, शिवम त्रिपाठी, यशोदा नगर गंगागंज के रहने वाले सचिन गुप्ता, वंशराज समेत 5 को हिरासत में लिया है। पांचों दोस्त बताए जा रहे थे। शुरुआती जांच में दिल्ली, अलीगढ़, वाराणसी, इंदौर, मुंबई, नोएडा, जयपुर के कुछ लोगों का नाम सामने आया है। इनकी जानकारी जुटाई जा रही है। जिसके बाद पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के बारे में जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि, ये गैंग इंटरनेशनल क्रिकेट बुकी अंकुश अग्रवाल से जुड़ा है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close