[t4b-ticker]
Advertisement
दिल्लीदेशहादसा

IndiGo प्लेन के नीचे आ गई कार, एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, देखें VIDEO

नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक कार इंडिगो प्लेन के पहिए से टकराने से बाल बाल बच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई और बड़ा हादसा होने से टल गया।

बताया जा रहा है कि यह हादसा एयरपोर्ट के T2 टर्मिनल के स्टैंड नंबर 201 पर हुआ। यहां Go First एयरलाइन की कार IndiGo के A320neo फ्लाइट के नीचे आ गई। DGCA इस मामले की जांच करेगी। कार ड्राइवर का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया गया, ताकि पता चल सके कि कहीं उसने शराब तो नहीं पी थी। हालांकि, टेस्ट निगेटिव पाया गया। हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ। न ही प्लेन को कोई नुकसान पहुंचा है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह इंडिगो की फ्लाइट पटना के लिए उड़ान भरने वाली थी। तभी एक कार उसके नीचे आ गई। हालांकि, कार विमान के पहिए से टकराने से बच गई। इसके बाद विमान ने पटना के लिए उड़ान भरी। इस मामले में अब तक Go First और इंडिगो की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close