CM विष्णुदेव साय ने कैबिनेट के साथियों के साथ गिनाई दो साल की उपलब्धियाँ
रायपुर। CM Vishnudeo Sai Press Conference: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर राज्य की जनता का धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए अपनी सरकार की दो साल की उपलब्धियों को गिनाया। सीएम ने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि राज्य के 18 लाख परिवारों को पीएम आवास की सौग़ात देना रहा । जिसमें से लाखों आवास बन गए है बाकी भी बन रहे है । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रेस वार्ता रायपुर के सर्किट हाउस में शुरू हो चुकी है। इस प्रेस वार्ता में वे सरकार के दो साल पूरे होने पर निरंतर सेवा और निरंतर विकास पर चर्चा कर रहे हैं। वे दो सालों में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा,कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम,केदार कश्यप,दयाल दास बघेल,श्याम बिहारी जायसवाल,लक्ष्मी राजवाड़े मौजूद हैं। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि, किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करना और किसानों को दो साल के बकाया बोनस का भुगतान राज्य सरकार की बड़ी उपलब्धि है। इसी तरह से राज्य की महिलाओं को हरेक महीना हज़ार रुपए की सहायता राशि महतारी वंदन योजना के तहत दिया जाना भी सरकार की बड़ी उपलब्धि रही है ।
CM Vishnudeo Sai Press Conference: छत्तीसगढ़ सरकार ने तेंदूपत्ता की कीमत 4000 रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा कर दी है, जिससे लगभग 13 लाख परिवारों को लाभ होगा। यह निर्णय तेंदूपत्ता संग्राहकों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए लिया गया है। इसके साथ ही चरण पादुका योजना की भी शुरूआत की। 73 लाख लोगों को मुफ्त राशन दे रहे हैं। साथ ही भूमिहीन किसानों को ₹10000 प्रतिवर्ष देने का वादा पूरा किये है





