Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

छालीवुड अभिनेता मोहित साहू पर लगे युवती से मारपीट के आरोप, घटना का वीडियो आया सामने, जानें वजह

 रायपुर। Mohit Sahu Viral Video: राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां छालीवुड अभिनेता मोहित साहू पर एक युवती के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। बताया गया कि, मामला रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। प्रेम प्रसंग और शादी के मामले को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती ने मोहित साहू पर आरोप लगाए हैं कि, वह पहले से शादीशुदा है, इसके बावजूद उसने जबरन उज्जैन ले जाकर उससे शादी की। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान मोहित साहू ने युवती के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मारपीट में युवती लहूलुहान हो गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें मोहित साहू और युवती साफ नजर आ रहे हैं।

Mohit Sahu Viral Video: वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस  हरकत में आई और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला छालीवुड से जुड़ा होने के कारण तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

 

 

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close