चौंकाने वाला मामला : चार बेटों को छोड़ा, मां प्रेमी संग फरार; आठ साल की बेटी को भी ले गई साथ
पोशुआ पटनिया गांव में एक विवादित मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चाएं तेज़ कर दी हैं। एक महिला अपने पति और चार बेटों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है।

सीतामढ़ी, बिहार: ज़िले के रीगा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोशुआ पटनिया गांव में एक विवादित मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चाएं तेज़ कर दी हैं। एक महिला अपने पति और चार बेटों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है।
पीड़ित पति नसरुल ने रीगा थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि उनकी शादी लगभग 20 वर्ष पूर्व घोड़ासहन के लक्ष्मीपुर गांव की मोमतारा खातून से हुई थी। शुरुआत में उनका पारिवारिक जीवन सामान्य था और उनके चार बेटे और एक बेटी भी हुई।
हालांकि, नसरुल का आरोप है कि उनकी पत्नी मोमतारा खातून अब अपने प्रेमी शमीम अंसारी के साथ भाग गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि वह अपने चार बेटों को घर पर ही छोड़ गई, लेकिन आठ वर्षीय बेटी को अपने साथ ले गई है।
नसरुल ने पुलिस को बताया कि मोमतारा घर से भागते समय 20 हज़ार रुपये नकद और सोने के ज़ेवर भी अपने साथ ले गई है। उन्होंने थाने में आवेदन देकर अनहोनी की आशंका जताई है।
रीगा पुलिस ने नसरुल के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस अब फरार महिला और उसके प्रेमी को ढूंढने की कोशिश कर रही है। इस घटना से स्थानीय लोग हैरान हैं और मामले की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।




