हत्या या आत्महत्या… राजधानी के इस इलाके में फांसी के फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, शरीर पर मिले चोट के निशान
रायपुर। Raipur Crime: राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां चंगोराभाठा इलाके में एक महिला की फांसी के फंदे से लटकी लाश मिली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मौके पर पहुंची डीडी नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। यहां चंगोराभाठा इलाके में रहने वाली एक 3 साल के बच्चे की मां ने फांसी लगा ली। जिसकी लाश घर पर फांसी के फंदे से लटकते मिली। लेकिन मृतका के परिजनों ने इसे हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है।
Raipur Crime: वहीं मृत महिला के शरीर पर भी चोट के निशान मिले हैं। जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बताया गया कि, यह हत्या है या फिर आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा।




