छत्तीसगढ़ के इस गांव के 14 परिवारों ने अपनाया सनातन धर्म, सर्व समाज ने रीति-रिवाज से कराई घर वापसी
कांकेर। Kanker Ghar Wapsi: छत्तीसगढ़ में लगातार धर्मातंरण से जुड़ी खबर सामने आते रहती है। ऐसे में कांकेर जिले से एक और बड़ी खबर सामने आई है। जहां किसी कारणवश ईसाई धर्म अपना चुके लोग अब अपने मूल धर्म में घर वापसी कर रहे हैं। ग्राम जामगांव में चार परिवारों के कुल 14 सदस्यों ने समाज और ग्रामीणों की उपस्थिति में अपने मूल धर्म में घर वापसी की है।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव के ही रहने वाले कमलेश पमार और उसका परिवार ईसाई धर्म का पालन कर रहे थे। लेकिन उसकी पत्नी के निधन के बाद उसने अपने मूल धर्म में आने की इच्छा गांव वालों के सामने जाहिर की। ताकि उसकी पत्नी का अंतिम संस्कार किया जा सके।
Kanker Ghar Wapsi: इसके बाद कमलेश पमार, रवि पमार, कृष्णा पमार और बीरेंद्र पमार परिवार के 14 सदस्यों ने अपने मूल घर्म में घर वापसी की। सर्व समाज और गांव के लोगों ने पारंपरिक तरीके से सभी की सनातन धर्म में वापसी करवाई है। वहीं कार्यक्रम सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
D




