[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों का फिर से होगा ई-केवाईसी, 25वीं किस्त जारी होने के बाद सरकार ने लिया फैसला

रायपुर। Mahtari Vandan Yojana E-KYC: छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा कदम उठाया है। योजना के सभी हितग्राहियों का एक बार फिर से सत्यापन किया जाएगा, ताकि केवल पात्र महिलाओं तक ही योजना का लाभ पहुंच सके। राज्य सरकार के निर्देश पर 1 अप्रैल से 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी लाभार्थियों का दोबारा ई-केवाईसी (e-KYC) किया जाएगा।

Read More: रायगढ़ जिले के दौरे पर जाएंगे सीएम साय, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, यहां देखें शेड्यूल 

खास बात यह है कि यह प्रक्रिया सभी CSC सेंटर पर पूरी तरह मुफ्त होगी, जिससे महिलाओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
सरकार का उद्देश्य योजना में पारदर्शिता बढ़ाना और फर्जी व अपात्र हितग्राहियों को सूची से बाहर करना है। अधिकारियों के मुताबिक, इस कदम से योजना का लाभ सही पात्र महिलाओं तक सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Read More: राजधानी में खौफनाक वारदात, स्कूल के पास मिली महिला की संदिग्ध लाश, सिर कुचलकर हत्या की आशंका 

Mahtari Vandan Yojana E-KYC:  प्रदेश में इस योजना के तहत 69 लाख से ज्यादा महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। प्रत्येक पात्र महिला को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब तक योजना की 25 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। सरकार ने सभी हितग्राहियों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर अपना ई-केवाईसी जरूर पूरा कर लें, ताकि भविष्य में मिलने वाली राशि बाधित न हो।

यह भी देखें

 

 

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close