आयुष्मान कार्ड मामले पर सदन में विपक्ष का हमला, लगाए गड़बड़ी के आरोप, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- नहीं करेंगे FIR
रायपुर। CG Budget 2026-27: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद ने आयुष्मान कार्ड के तहत प्रदान की जाने वाली प्रोत्साहन राशि में अनियमितता पर कृत कार्यवाही का मामला उठाया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री शायम बिहारी जायसवाल से पूछा कि, क्या जिला बालोद अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुन्दा में वर्ष 2025-26 में आयुष्मान कार्ड से ईलाज के तहत अधिकारी/कर्मचारियों को प्रदाय की जाने वाली प्रोत्साहन राशि में क्या अनियमितता की शिकायत प्राप्त हुई है ? यदि हाँ, तो उक्त अनियमितता में कौन-कौन से अधिकारी/कर्मचारी संलिप्त पाए गए हैं तथा उन पर क्या कार्यवाही की गई है ? पद नाम सहित जानकारी दें?
जवाब में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि,उक्त मामले में शिकायत आई थी। उस शिकायत के संबंध में गठित जांच समिति द्वारा जांच कराई गई। जिसमें जांच समिति ने पाया कि, गलती हुई है, लेकिन आर्थिक अनिमितता नहीं पाई गई, जो गलती हुई थी उसमें किसी डॉक्टर या कर्मचारी द्वारा जानबूझकर अनिमितता नहीं की है। किसी की संलिप्तता नहीं पाई जाने पर कार्रवाई संभव नहीं है।
विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि, मामले में करोड़ों की अनियमितता की जानकारी मुझे है। कर्मचारियों का भी बयान है कि डॉक्टर के दवाब में यह सब किया गया। डाटा एंट्री ऑपरेटर ने आईडी में छेड़छाड़ करके आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की गई। जिसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि, गलत एंट्री मानवीय भूल हो सकती है, लेकिन किसी प्रकार का भुकतान नहीं हुआ इसलिए कोई कार्रवाई नहीं बनती।
CG Budget 2026-27: वहीं अब तक की जांच पर असन्तुष्टि जताते हुए कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह ने कहा कि, कई प्रकार की गड़बड़िया हुई है। डॉक्टर और कर्मचारी मिलकर आयुष्मान कार्ड की राशि में गड़बड़ी हुई है, क्या आप पुलिस में शिकायत करेंगे क्या ? जवाब में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा की वित्तीय अनियमितता नहीं हुई है इसलिए FIR नहीं कराएंगे।




