सिलेंडर की कालाबाजारी का खुलासा, ब्लैक में धड़ल्ले से हो रही बिक्री, एजेंसी वाले कैसे बेच रहे सुनिए पूरा सच
हिमांशु पटेल/ रायपुर। LPG Cylinders Black Marketing : राजधानी रायपुर से एक ऐसा स्टिंग वीडियो सामने आया जिसमे प्रशासन के दावे एक बार फिर फेल होते नजर आ रहे हैं। शहर में खुलेआम गैस सिलेंडर की कालाबाजारी हो रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। जहां एक तरफ सरकार आम जनता को राहत देने के दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।
बताया जा रहा है कि 985 रुपए का गैस सिलेंडर 1300 रुपए तक बेचा जा रहा है। यानी हर सिलेंडर पर करीब 300 रुपए की अवैध वसूली की जा रही है। सिलेंडर संचालक लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। सबसे बड़ी बात ये है कि अमीर वर्ग तो ज्यादा पैसे देकर सिलेंडर खरीद ले रहा है, लेकिन गरीब और मध्यम वर्ग के लोग दाम सुनकर ही पीछे हट जा रहे हैं। उनके लिए रसोई चलाना भी मुश्किल होता जा रहा है।
LPG Cylinders Black Marketing :अब सवाल ये उठता है कि आखिर प्रशासन को ये कालाबाजारी क्यों नहीं दिख रही? क्या अधिकारियों की आंखों पर पट्टी बंधी है या फिर इस पूरे खेल में कहीं न कहीं मिलीभगत है? लगातार उठ रहे इन सवालों के बीच अब देखना होगा कि प्रशासन कब जागता है और इस कालाबाजारी पर लगाम लगाता है।




