शराब घोटाला मामले में 59 आरोपी हुए कोर्ट में पेश, नेता, कारोबारी, अधिकारी समेत 82 लोगों को बनाया गया आरोपी
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Liquor Scam Cases Update: बहुचर्चित शराब घोटाला मामले को लेकर आज अहम दिन रहा । करीब 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा के इस कथित घोटाले में 59 आरोपियों की ईडी की विशेष अदालत में पेशी हुई। इनमें पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा,चैतन्य बघेल,निरंजन दास और कई आबकारी अधिकारी शामिल रहे। कोर्ट में सभी आरोपियों के बयान धारा 88 के तहत दर्ज किए गए हैं। इस दौरान बचाव पक्ष ने भी अपनी दलीलें मजबूती से रखी।
Read More: सांसद चिंतामणि महाराज ने की पीएम मोदी से मुलाकात, पारंपरिक मक्का धानी से बनी माला पहनाकर किया पीएम का स्वागत
बचाव पक्ष के वकील फैसल रिजवी ने बताया कि, फाइनल परिवाद में 59 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जबकि जांच के दौरान इन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि पहले बिना गिरफ्तारी के ही चार्जशीट पेश कर दी गई थी।
Read More: पश्चिम बंगाल से अमित शाह की हुंकार, ‘भवानीपुर और बंगाल में हारेंगी ममता बनर्जी’, किया BJP की जीत का दावा
Liquor Scam Cases Update: वकील के मुताबिक, कल ही इस मामले में 82 लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें डिस्टिलरी कंपनियां और करीब 30 आबकारी अधिकारी शामिल हैं। फिलहाल सभी की नजरें अदालत के फैसले पर टिकी हैं। उम्मीद की जा रही है कि कोर्ट कुछ ही देर में इस हाई-प्रोफाइल मामले पर बड़ा फैसला सुना सकती है, जिससे छत्तीसगढ़ की सियासत में हलचल और तेज हो सकती है।



