Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

DRI टीम की बड़ी कार्रवाई, रायपुर एयरपोर्ट पर कोकीन के साथ नाइजीरियन युवक को किया गिरफ्तार

रायपुर। Raipur News: रायपुर एयरपोर्ट पर डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोकीन के साथ एक पैसेंजर को हिरासत में लिया है। आरोपी युवक नाइजीरियन मूल का बताया जा रहा है, जिसके पास से करीब 270 ग्राम कोकीन बरामद की गई है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट के जरिए रायपुर पहुंचा था। एयरपोर्ट के अंदर ही DRI की टीम ने शक के आधार पर उसे रोका और तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में कोकीन बरामद की गई। बताया गया कि आरोपी साबुन की बट्टी में छिपाकर कोकीन ला रहा था।

Raipur News: वहीं युवक की पहचान नाइजीरिया निवासी फिडेल्स माडू के रूप में हुई है, जो रायपुर के रावतपुरा यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करता है। गिरफ्तारी के बाद DRI की टीम आरोपी को अपने ऑफिस ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close