[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़मौसम

छत्तीसगढ़ में बारिश की रफ्तार धीमी, अगले 5 दिन रहेगा ड्राई मौसम – यलो अलर्ट जारी

 

छत्तीसगढ़ में बीते हफ्ते से जारी बारिश की गति अब धीमी पड़ गई है। 1 जून से सिनॉप्टिक सिस्टम में बदलाव के चलते प्रदेश में अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान भारी बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, जिससे गर्मी बढ़ने की संभावना है।

 

यलो अलर्ट: बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभागों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। हालांकि बिलासपुर संभाग के जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

तापमान और बारिश का आंकड़ा

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान 39.3°C बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 21.2°C गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में रहा। बारिश की बात करें तो कोरबा जिले में सर्वाधिक 60 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

 

बारिश में उतार-चढ़ाव

पिछले 6 दिनों में बारिश की तीव्रता में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। रविवार को केवल कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम सूखा रहेगा, हालांकि कुछ इलाकों में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं।

मानसून की शुरुआत समय से पहले

इस वर्ष मानसून ने सामान्य तिथि 1 जून से पहले ही 24 मई को केरल में दस्तक दे दी है। अगर मानसून अपने सामान्य समय (15 अक्टूबर) पर ही लौटता है, तो इस बार इसकी कुल अवधि करीब 145 दिन हो सकती है। मानसून ब्रेक की स्थिति नहीं बनने पर इसका सकारात्मक असर प्रदेश में देखने को मिल सकता है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close