Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

जमीन की बढ़ी दरों के खिलाफ रियल एस्टेट कारोबारियों का प्रदर्शन, पुलिस ने बरसाए डंडे, देखें वीडियो

दुर्ग। Durg News: दुर्ग जिले में जमीन की गाइडलाइन दरों में हुई वृद्धि का विरोध अब उग्र रूप ले चुका है। पिछले एक हफ्ते से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे रियल एस्टेट कारोबारियों और पुलिस के बीच आज जमकर झड़प हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

बता दें कि, जिले भर से आए 1000 से अधिक बिल्डर, ब्रोकर और रियल एस्टेट से जुड़े लोग इस प्रदर्शन में शामिल हुए। हाथों में काले गुब्बारे लेकर वे बढ़ाए गए दामों का विरोध जता रहे थे। आक्रोशित कारोबारियों ने सड़क पर उतरकर करीब एक घंटे तक चक्काजाम किया। पुलिस ने प्रदर्शन को रोकने के लिए चारों तरफ बैरिकेडिंग की थी, लेकिन भीड़ के उग्र होने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।

Durg News: वहीं भीड़ को तीतर-बीतर करने और चक्काजाम खुलवाने के लिए पुलिस ने अंततः बल प्रयोग किया और प्रदर्शनकारी कारोबारियों पर लाठियां बरसाईं। जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस हंगामे के बीच पुलिस ने मनोज राजपूत समेत कई प्रमुख प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close