[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सरपंच पति की गुंडागर्दी का वीडियो आया सामने, पीड़ित के घर में घुसकर किया हंगामा, जानें क्या है पूरा मामला

सक्ती। Sakti Viral Video: छत्तीसगढ़ सक्ती जिलेके जैजैपुर थाना क्षेत्र से सरपंच पति की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सरपंच पति गोपाल दास महंत शिकायतकर्ता के घर में घुसकर विवाद करते हुए नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि,यह पूरा मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र के काशीगढ़ गांव का है। शिकायतकर्ता धनुषगीर गोस्वामी ने अवैध मिट्टी खुदाई, बोर करवाने और मनरेगा तालाब में राखड़ डंपिंग की शिकायत की थी। मामला अवैध डस्ट और राखड़ डंपिंग से जुड़ा बताया जा रहा है।  शिकायतकर्ता का आरोप है कि, शिकायत करने के बाद सरपंच पति और उनके सहयोगियों ने उन्हें धमकी दी और डराने की कोशिश की।

Sakti Viral Video: वहीं पीड़ित ने इस मामले में जैजैपुर पुलिस स्टेशन, कलेक्टर और अन्य अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपी है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर भी मारपीट, चाकूबाजी और गोली-बंदूक से धमकाने जैसे कमेंट किए जा रहे हैं। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में डर का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था देने की मांग की है।

Skip to PDF content

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close