
कवर्धा। आज पूरा देश 79 वें आजादी का जश्न मना रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम के दौरान कुछ युवकों का मारपीट करते वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि, वायरल हो रहा ये वीडियो कवर्धा के पीसी कॉलेज मैदान का है। जहां स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम के दौरान कुछ युवकों द्वारा मारपीट की गई। मारपीट का मुख्य कारण कुर्सी को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में साफतौर से देखा जा सकता है कि, कैसे युवकों द्वारा एक दूसरे पर कुर्सी से हमला किया जा रहा है।
इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस द्वारा सभी युवकों को पकड़ कर हिरासत में लिया गया है। फिलाहल इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Advertisement




