समाज की मुख्यधारा में लौट रहे नक्सली, हथियार छोड़ करेंगे समर्पण
कांकेर। Naxal News: कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां उइकाटोला के जंगलों से 5 हथियारबंद नक्सली समर्पण के लिए एसपी कार्यालय कांकेर के लिए रवाना हुए हैं। समर्पण करने वाले नक्सलियों में ACM मंगेश, ACM गणेश उइका, ACM राजे, ACM हिड़मे उर्फ जमाली और ACM मंगति शामिल हैं। ये सभी नक्सली संगठन में एरिया कमेटी सदस्य (ACM) के पद पर सक्रिय थे और इन पर इनाम भी घोषित था।
Read More: पेट्रोल शॉर्टेज के बीच बड़ी खबर, अब 200 से 2000 हजार तक ही मिलेगा पेट्रोल, कैन-बोतल में देने पर होगी सख्त मनाही
बताया जा रहा है कि ये नक्सली एक SLR और दो .303 राइफल के साथ आत्मसमर्पण करने निकले हैं, जो सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। गौरतलब है कि 31 मार्च 2026 तक गृह मंत्री Amit Shah ने छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने का लक्ष्य घोषित किया था। इसके बाद से लगातार नक्सलियों के आत्मसमर्पण के मामलों में तेजी आई है और बड़ी संख्या में नक्सली मुख्यधारा में लौटने का निर्णय ले रहे हैं, जो इस अभियान की सफलता की ओर इशारा करता है।
Read More: पलक झपकते ही तबाह हुई कई जिंदगियां, दर्दनाक सड़क हादसे में 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई घायल
Naxal News: इन पांचों नक्सलियों के समर्पण के साथ ही कांकेर जिले का मोहला-अवन्धी संयुक्त एरिया कमेटी अब नक्सल मुक्त हो गया है। इसे सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है। समर्पण के बाद इन नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत मुख्यधारा में जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिससे क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।




